आई०एम०एस० रुड़की में पूर्व छात्रों की विदाई एवं नये सत्र का आगाज

रुड़की। आई०एम०एस० रुड़की में संस्थान के एम०बी०ए०, एम०सी०ए०, बी०बी०ए०, बी०सी०ए० एवं बी०कॉम कोर्स के पास आउट छात्रों के लिये संस्थान के छात्रों द्वारा फेयरवैल पाट्री का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान की निदेशिका डा० डी०बेबी० मोजेज द्वारा द्वीप प्रज्वल्लित कर किया गया।

कार्यक्रम का संचालन अपूर्वा त्यागी, खुशी एवं जैद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्रों राहुल, चंचल, उर्वशी, अनुष्का, प्रियांशी एवं तनु द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र छात्राओं सुबूर, आशीष, सार्थक, अंश, मनस्वी, रोहन एवं लूब्ना को मिस्टर एवं मिस फयरवेल का खिताब दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्रओं को संम्बोधित करते हुए संस्थान की निदेशिका ने कहा कि पढ़ाई पूरी होने के बाद छात्रों को अपने भविष्य को संवारने के अनगिनत अवसर मिलेगें जिसका उन्हे बहुत ही समझदारी से उपयोग करना चाहिए जिससे कि उन्हे और समाज को फायदा हो।

‘सस्थान की निदेशिका ने बताया कि अब संस्थान के एक नए सत्र का आगाज भी हो रहा है तथा संस्थान में चल रहे एम०बी०ए०, एम०सी०ए०, बी०बी०ए०, बी०सी०ए० एवं बी०कॉम कोर्स में प्रवेश प्रारम्भ हो चुका है।

कार्यक्रम के दौरान कौशल किशोर शर्मा, मनोज शर्मा, दिव्या वीराना, अशरउददीन, पंकज जोशी, कमर आलम, विशाखा चौहान, काशिफ खालिद, अमित कुमार, अजीत सिंह, वैशाली रोड, नेहा रावत, सुप्रिया वत्स, विकास कुमार देविका चावला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *