हरिद्वार: दूधियाबंद जंगल में युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार। दूधियाबंद जंगल में युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, बीती 17 सितंबर को दूधियाबंद बस्ती में बिजली घर के पास जंगल में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। जांच में मृतक की पहचान गोपाल पुत्र उमाचरण निवासी नई बस्ती आबकारी चौकी के पास बिजनौर यूपी के रूप में हुई। मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपी पायल, नरेंद्र और गोविंद को गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में तीनों आरोपियों ने गजराज कश्यप के साथ मिलकर चापड़ और चाकू से गोपाल की हत्या करना कबूल किया था। तब दिनों आरोपियों की कोर्ट से जेल भेज दिया गया था। वहीं हत्या में फरार चल रहे गजराज कश्यप पुत्र रघुवीर कश्यप निवासी मोमिनपुर दरगाह बिजनौर यूपी पर एसएसपी ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को चंडी चौक से गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि फरार आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *