शिवपुरी चौकी इंचार्ज विनोद शर्मा की सड़क हादसे में मौत, बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कॉर्पियो खाई में गिरी

ऋषिकेश। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कॉर्पियों खाई में गिरने से चौकी इंचार्ज शिवपुरी विनोद शर्मा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए एम्स भिजवाया है।
थाना मुनिकीरेती के शिवपुरी चौकी इंचार्ज विनोद शर्मा सुबह थाने से चौकी वापस लौट रहे थे। राजमार्ग पर शिवपुरी से पहले उनका निजी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को खाई से निकाला। वह सेना से रिटायर्ड होने के बाद पुलिस में भर्ती हुए थे। वह रानीपोखरी के रहने वाले थे।


