भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल के कार्यालय पर कार्यकताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

भगवानपुर। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुशील पेगोवाल के कार्यालय पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्रहित में दिए गए योगदान को स्मरण किया।

इस दौरान भाजपा नेता सुशील पेगोवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन करते हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर भगवानपुर नगर मंडल अध्यक्ष विराट गोयल, राहुल सैनी, कुलवंत सैनी, अमरीश वाल्मीकि, शुभम सैनी, संदीप कश्यप, प्रियांशु सिंघल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *