हरिद्वार में चार फार्मेसी अधिकारी मुख्य फार्मेसी राजपत्रित अधिकारी पद पर प्रोन्नत, संगठन ने दी बधाई

हरिद्वार। राजकीय फार्मेसी अधिकारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक रुड़की (इमलीखेड़ा) डॉ. राव अकरम तथा फार्मेसी अधिकारी संजीव चौधरी के नेतृत्व में मुख्य फार्मेसी अधिकारी पद पर प्रोन्नत होने पर जमशेद अली को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।

इस अवसर पर जमशेद अली, एस.पी. बडोला, बी.एल. आर्य तथा अमर सिंह नेगी को मुख्य फार्मेसी अधिकारी, जनपद हरिद्वार बनने पर भी शुभकामनाएं दी गईं। चार अधिकारियों की पदोन्नति से प्रदेशभर के फार्मेसी अधिकारियों में खुशी का माहौल है।

जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार ने कहा कि जनपद हरिद्वार से इस बार चार अधिकारियों का मुख्य फार्मेसी अधिकारी पद पर प्रोन्नत होना पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अब ये अधिकारी राजपत्रित मुख्य फार्मेसी अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।
जमशेद अली ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी अधिकारी मिलकर फार्मेसी संवर्ग के उत्थान और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। संजीव चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उमेश मैथानी, विपिन बर्मन, शैलेंद्र पगोवाल और गौरव पाल सहित अन्य फार्मेसी अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *