त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के बयान की निंदा, प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा ने कहा समाज एवं राष्ट्र के विकास में सभी समुदायों का महत्वपूर्ण योगदान, पंजाबी समुदाय पर टिप्पणी की घोर भर्त्सना

हरिद्वार । देश के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए हमें क्षेत्रवाद भाषावाद को तिलांजलि दे कर राष्ट्रवाद की अलख जगानी होगी। यह विचार एस एम जे एन पीजी कॉलेज हरिद्वार के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव देव द्वारा पंजाबी समुदाय के लिए व्यक्त की गई की टिप्पणी पर व्यक्त किए। डॉ बत्रा ने कहा कि समाज एवं राष्ट्र के विकास में सभी समुदायों के व्यक्तियों का योगदान होता है तथा उनके द्वारा अभिव्यक्त सहयोग राष्ट्र वाद को मजबूत करता है। किसी भी राष्ट्रवादी समुदाय की आलोचना सीधे सीधे राष्ट्र वाद पर हमला है। उन्होंने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की पंजाबी समुदाय के लिए की गई टिप्पणी की घोर भर्त्सना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *