रुड़की: भारी बारिश के बीच महापौर अनीता ललित अग्रवाल ने किया जलभराव वाले क्षेत्र का निरीक्षण, तत्काल प्रभाव से पानी की निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाने के अधिकारियों को दिए निर्देश

रुड़की । महापौर अनीता ललित अग्रवाल ने भारी बारिश के बीच जलभराव वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त, नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। महापौर ने प्रभावित इलाकों में जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या अधिक है, वहां तत्काल प्रभाव से पानी की निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने नालों और जल निकासी मार्गों की साफ-सफाई में तेजी लाने तथा जहां आवश्यक हो वहां अतिरिक्त पंप लगाकर पानी निकालने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर निगम पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है।

जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी अधिकारियों को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति न हो। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी शिकायत का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *