महर्षि दयानंद मेडिकल साइंस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट धनोरी के निदेशक अश्वनी सैनी को भेंट की गई पुस्तक “देश के रत्न भारत रत्न”

धनोरी। हिंदी साहित्यकार एवं देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रजनीश सैनी ने महर्षि दयानंद मेडिकल साइंस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट,धनोरी के निदेशक अश्वनी सैनी को अपनी लिखित पुस्तक “देश के रत्न भारत रत्न” भेंट की।इस अवसर पर डॉ. रजनीश सैनी ने कहा कि यह पुस्तक भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित महान विभूतियों के जीवन, व्यक्तित्व एवं उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को जन-जन तक पहुँचाने का एक विनम्र प्रयास है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक युवाओं एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।

पुस्तक प्राप्त करने के उपरांत निदेशक अश्वनी सैनी ने डॉ. रजनीश सैनी के साहित्यिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पुस्तकें समाज में राष्ट्रभक्ति, प्रेरणा और महापुरुषों के आदर्शों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने पुस्तक लेखन के लिए डॉ.रजनीश सैनी को शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यजनों ने भी डॉ. रजनीश सैनी के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रेरणादायी कृतियाँ नई पीढ़ी को देश के महान व्यक्तित्वों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *