नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया वार्ड संख्या-6 में आंतरिक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ
हरिद्वार। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने टिहरी विस्थापित कॉलोनी, वार्ड संख्या-6, गली संख्या A-5 में आंतरिक सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत करते हुए विकास कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड में गुणवत्तापूर्ण सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
इसी क्रम में वार्ड संख्या-6 में यह सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिल रही है। नगर पालिका भी जन अपेक्षाओं के अनुरूप प्रत्येक वार्ड में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कर रही है। आने वाले समय में भी क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार नए विकास कार्य कराए जाएंगे, ताकि प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
इस अवसर पर सभासद बृजलेश,डॉ. राजकुमार यादव, हरिओम चौहान व गरिमा सिंह, मंडल अध्यक्ष भाजपा कैलाश भंडारी, मंडल महामंत्री अंशुल शर्मा, चंद्रभान सिंह, अनिल राणा, हरेंद्र कुमार, एस. पी. बोठियाल, नितिन सिंह, पंकज शर्मा, एस. पी. त्यागी, शिव प्रसाद सेमवाल, अजय मलिक, रवि वर्मा ,अमित, सतेंद्र पंवार,चन्द्र कुंवर, पी डी यादव ,दिलीप मिश्रा,राजकुमार, जितेंद्र राय, सुनील चौधरी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु व बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।


