भारी बारिश से खुब्बनपुर लतीफपुर निवासी नालकू का मकान गिरा, विधायक ममता राकेश ने लिया जायजा, कहा-पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी
भगवानपुर। क्षेत्र के खुब्बनपुर लतीफपुर निवासी नालकू का मकान लगातार हो रही भारी बारिश के चलते गिर गया। मकान गिरने से परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक ममता राकेश मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।
विधायक ममता राकेश ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से बातचीत कर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नुकसान का जायजा लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से जल्द सर्वे कराकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान विधायक ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं तथा हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।





























