नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड संख्या 2 में 10 पुलियाओं एवं नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
शिवालिक नगर । नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड संख्या 2 में क्षेत्रवासियों की सुविधा एवं बेहतर जल निकासी व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 10 पुलियाओं एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत करते हुए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका परिषद का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों को बेहतर जीवन-स्तर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि 10 पुलियाओं एवं नाली निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी, जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा स्थानीय लोगों के आवागमन में भी काफी सुविधा होगी।
अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा, “हमारा संकल्प शिवालिक नगर के प्रत्येक वार्ड का समान और समग्र विकास करना है। विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सड़क, नाली, पुलियाओं, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और अन्य जनहित के कार्य निरंतर कराए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद जनसहभागिता के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर सभासद पंकज चौहान, प्रदीप सैनी, अर्जुन कुमार, अरुण दुबे, आशीष पाठक, महेंद्र चौधरी, राजेश त्रिपाठी, शशि भूषण पांडे, रवि वर्मा, अनवर, राकेश राणा, अजय मलिक, रविंद्र उनियाल, वीरेंद्र कुमार टंडन, देव सैनी, राजकुमार कुशवाहा, गीता सैनी, नरेश बालियान,पुष्पांजलि दुबे, श्वेता सिंह, नंदिता शर्मा, नीलम पाठक एवं नीरज शर्मा, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु व बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।


