रुड़की: लगातार बारिश को देखते हुए शनिवार और रविवार को भी खुला रहेगा नगर निगम रुड़की कार्यालय, महापौर अनीता ललित अग्रवाल ने जनहित में लिया फैसला
रुड़की। लगातार हो रही भारी वर्षा और संभावित आपदा की स्थिति को देखते हुए नगर निगम रुड़की की महापौर अनीता ललित अग्रवाल ने जनहित में फैसला लिया है। महापौर अनीता अनीता ललित अग्रवाल ने निर्देश दिया कि नगर निगम के समस्त नियमित एवं आउटसोर्स अधिकारियों तथा कर्मचारी कि 11 जुलाई 2026 (शनिवार) और 12 जुलाई 2026 (रविवार) को भी नगर निगम कार्यालय खुला रहेगा। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जनहित एवं आपदा संबंधी कार्यों के लिए पूरी तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि बिना पूर्व अनुमति के अनुपस्थित पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


