भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल ने लेखक गाँव पहुंचकर दी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को जन्मदिन की शुभकामनाएं, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की, कहा-डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने अपने राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में प्रदेश और देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया
भगवानपुर। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल ने लेखक गांव पहुंचकर पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. निशंक के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पेगोवाल ने कहा कि डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने अपने राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में प्रदेश और देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके नेतृत्व और कार्यशैली से युवा पीढ़ी को निरंतर प्रेरणा मिलती है।


