समाजसेवी श्रवण प्रधान की ओर से कांवड़ियों के लिए निशुल्क शिविर का आयोजन न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में किया, कहा-शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात, शिवभक्तों की सेवा करने से व्यक्ति को मिलती है सफलता: एडवोकेट अनुभव चौधरी

भगवानपुर। सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा के उद्देश्य से न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के तत्वावधान मे नेशनल स्थित पर स्थित भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक भोजन एवं जलपान कराया गया।

भंडारे में समिति के सदस्यों एवं क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर सेवा कार्य में भाग लिया। शिवभक्तों का स्वागत किया गया तथा उनके विश्राम एवं पेयजल की भी समुचित व्यवस्था की गई।


न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के स्वामी श्रवण प्रधान ने बताया कि शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है और यह आयोजन पूरी श्रद्धा एवं समर्पण के साथ किया गया। एडवोकेट अनुभव चौधरी ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करने से पुण्य मिलता हैं। शिवभक्त हजारों किलोमीटर पैदल चलकर अपने – अपने यहाँ जातें हैं कावड़ियों को शिव की भक्ति हैं शिवभक्तों की सेवा ही शिव की सेवा हैं। शिवभक्तों की सेवा करने से ही व्यक्ति को सफलता मिलती हैं। इस अवसर पर सचिन एडवोकेट,कर्मवीर मुखिया, श्रीपाल,नोनी,देशराज प्रधान,अन्य सम्मलित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *