भगवानपुर: भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष सुभाष खुराना, नगर मंडल कोषाध्यक्ष शिव शंकर ने शिवभक्तों की सेवा में जुटे, वितरित किया पेयजल व अन्य सामग्री, कहा-शिवभक्तों की सेवा करना ही सच्ची शिव भक्ति

भगवानपुर । भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष सुभाष खुराना एवं नगर मंडल कोषाध्यक्ष शिव शंकर ने कांवड़ मार्ग पर पहुंचकर शिवभक्तों की सेवा की । उन्होंने कावड़ियों को पेयजल वितरित किए। इस दौरान भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष सुभाष खुराना एवं नगर मंडल कोषाध्यक्ष शिव शंकर ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना ही सच्ची शिव भक्ति और शिव शक्ति है।

भगवान भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करने से मन को जो संतोष और आत्मिक शांति मिलती है, वह अनमोल है। शिवभक्तों की सेवा करना हमारे लिए केवल दायित्व नहीं, बल्कि सौभाग्य और पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा हमारी धार्मिक आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। शिवभक्तों की सेवा करना मानवता की सच्ची सेवा है। इस मौके पर मोनू खुराना, सत्यम, अकुंश पंडित, संजय बजरंगी, पंकज कुमार, विनोद कश्यप, अनुज कुमार, विजय कुमार, अभी खुराना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *