भगवानपुर: बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति और जिला सहकारी बैंक में रचित अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, कहा-स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है

भगवानपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रचित अग्रवाल ने बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति एवं जिला सहकारी बैंक में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। भाजपा नेता रचित अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित में अपना योगदान देने तथा देश की प्रगति में सहभागी बनने का आह्वान किया।


