माउण्ट लिटरा जी स्कूल रायपुर भगवानपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम
भगवानपुर। राष्ट्र भक्ति के निर्माण में स्कूलों का अहम योगदान होता है तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम ही राष्ट्रीय भावना की आत्मा को मजबूत करते है। कस्बा स्थित माउण्ट लिटरा जी स्कूल रायपुर चॉक भगवानपुर में स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर झण्डारोहण के बाद प्रबंधक ने संबोधन करते हुए उक्त विचार व्यक्त किये। स्वतन्त्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाने के लिए कार्यक्रम की शुरूआत विशेष प्रार्थना के साथ की गई।
भगवानपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष गुलबाहर अली, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रियाज अहमद तथा डायरेक्टर डॉक्टर जीशान अली तथा उपाध्यक्ष सुम्बुल आजम ने प्रधान मुकेश, प्रेम सिंह, डॉ० अमीर आलम्, भारतीय किसान यूनियन (एकता) के अध्यक्ष एडवोकेट फरमान त्यागी, नरेश प्रधान, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर इनाम अली, तहसीलदार दयाराम भगवानपुर रियासत प्रधान मक्खनपुर, राशिद प्रधान रायपुर, सुशील प्रधान सिसौना, आदि गणमान्य व्यक्तियों के साथ ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों, और अभिभावकों की भारी भीड़ रही। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी का मन जीत लिया जिसमें उन्होंने प्रदेश की झाकी वाले गीतु, पहाड़ी, मराठी, बंगाली और राजस्थानी नृत्यों, शेरो शायरी तथा माइम शो करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष एडवोकेट रियाज अहमद ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा का प्रचार प्रसार गुणवत्ता के साथ करना हमारा उद्देश्य है और इसी कारण हमनें सी० बी० एस० ई० बोर्ड से मान्यता प्राप्त कर माउण्ट लिटरा जी स्कूल की फ्रेंचाइजी प्राप्त की है ताकि इस क्षेत्र के बच्चे भी राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें और देश की मुख्य धारा से जुड़कर राष्ट्र निर्माण का कार्य कर सकें। इस संस्था का संचालन बेहतरीन तरीके से किया जा रहा है और हम क्षेत्र के सभी अभिभावकों को यह आश्वासन देते हैं कि हम इस क्षेत्र के तमाम विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य निर्माण करने के योग्य बनायेगें ताकि देश और समाज चहुमुखी विकास कर सके। एडवोकेट फरमान त्यागी ने कहा कि यह संस्था इस क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ ब्रांडेड संस्था है जिसमें बच्चों का भविष्य सुरक्षित है। विशिष्ट अतिथि प्रेम सिंह ने यह कहकर सभी का ध्यान खींच लिया कि इस संस्था की इमारत ही सुन्दर एंव सुविधायुक्त नहीं है बल्कि इसकी शिक्षण पद्धति और अनुशासन सर्वश्रेष्ठ है। अन्य अतिथियों में चौधरी नरेश, बाबू, शराफत अली, डॉ० अजय, मा० सत्यपाल, मौ० साजिद, अर्जुन मुखिया तथा मुशीर आलम, फैजान, अजीज प्रधान, मनोज पुण्डीर, राव रियासत, राव अब्दुल रहमान, पुश्पेन्द्र, देवेन्द्र राणा, बिजनेश कुमार, अवधेश कुमार, हाजी रिजवान, एडवोकेट मदन, एडवोकेट जितेन्द्र, एडवोकेट हिमांशु कश्यप, एडवोकेट शादाब तथा एडवोकेट रामकुमार, डॉ आरिफ, डॉ० इरकान, डॉ० अरुण, डॉ० कलीम आदि उपस्थित रहे और इस अवसर पर संस्था के स्टाफ में सलीम अहमद, रवि करण, जैनब अकरम, सोनिया रमन, निकिता पुण्डीर, मेघना शर्मा, अंजु शर्मा, कुमकुम, सोफिया, लियाकत, नीतू, तबस्सुम, गुलजार राबिया, गौरी, जेबा तथा अहमद ने पूर्ण सहयोग देकर कार्यक्रम को खूबसूरत बनाया। कार्यक्रम का संचालन असजद अली और आसिम ने किया।






























