एपीके फाइल डाउनलोड करने पर खाते से उड़ गए 99 हजार, रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने हरिद्वार पुलिस और साइबर सेल का आभार जताया

हरिद्वार । भीमगौड़ा निवासी एक व्यक्ति को मोबाइल पर एपीके फाइल को डाउनलोड करना महंगा पड़ गया। फाइल डाउनलोड करने के बाद मोबाइल में अपडेट का विकल्प आया। अपडेट प्रक्रिया के दौरान पीड़ित के बैंक खाते से 99 हजार रुपये की रकम कट गई। खाते से रुपये निकलने की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने संबंधित बैंक, नजदीकी थाने और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसर शिकायत मिलते ही साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को संबंधित खाते में होल्ड कराया। इसके बाद संबंधित संस्थानों से पत्राचार कर 99 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने हरिद्वार पुलिस और साइबर सेल का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *