ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया

हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत कनखल पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में बुधवार को कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी की पहचान आमिर खान 30 वर्ष पुत्र खुर्शीद निवासी मोहल्ला मैदानियान ज्वालापुर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी लड़ाई झगड़ा और हुड़दंग कर रहा था। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *