बंजारेवाला में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की जनसभा, वीरेंद्र पाल बने प्रदेश सचिव

बुग्गावाला। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की ओर से बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंजारेवाला में रविवार को जनसभा एवं सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों और मजदूरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कि ओर उनके समाधान के लिए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को संगठन की नीतियों और उद्देश्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में संगठन की सदस्यता ली। वहीं संगठन ने वीरेंद्र पाल को प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने की घोषणा की।बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से संगठन से जुड़कर इसे मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस मोके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण कुमार शर्मा, हाजी महताब, मोहम्मद रिजवान, सचिन सैनी, जब्बार, कवींद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *