सिडकुल क्षेत्र में सड़क पर सरेआम हंगामा, हुड़दंग और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो युवतियों समेत नौ लोगों को हिरासत में लिया
हरिद्वार । सिडकुल क्षेत्र में सड़क पर सरेआम हंगामा, हुड़दंग और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो युवतियों समेत नौ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त को कुछ महिला और पुरुष सड़क पर हंगामा करते हुए आपस में मारपीट कर रहे थे। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। समझाने के बावजूद स्थिति नियंत्रित नहीं होने पर पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की।
थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में शिवम निवासी मंगलखेड़ा, बिजनौर हाल निवासी टीन मार्केट रावली महदूद, गौरव गुप्ता निवासी प्रगति नगर हरदोई, हाल निवासी ब्रह्मपुरी, गौतम कश्यप और शानू निवासी अर्जुन पुरवा, लखीमपुर खीरी हाल निवासी महादेवपुरम, एक महिला निवासी नहटौर, बिजनौर हाल निवासी रावली महदूद, शिवा कश्यप निवासी अर्जुन पुरवा, लखीमपुर खीरी हाल निवासी रावली महदूद, ओम गुप्ता निवासी संपूर्णानगर, लखीमपुर खीरी हाल निवासी ब्रह्मपुरी, सूरज निवासी मिश्रपुर, सीतापुर हाल निवासी रावली महदूद और एक महिला निवासी अखेड़ा, नहटौर, बिजनौर हाल निवासी रावली महदूद शामिल हैं।






























