समाजसेवी डॉ. अमन गुप्ता की दादी स्व. शकुन्तला देवी की सातवीं पुण्यतिथि पर झबरेड़ा में होगा सेवा कार्यक्रम, 1000 पौधों का वितरण, रक्तदान शिविर और निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का होगा आयोजन

झबरेड़ा। समाजसेवी डॉ. अमन गुप्ता की स्वर्गीय माता शकुन्तला देवी की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी 3 सितंबर को झबरेड़ा में विभिन्न जनसेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 1000 पौधों का वितरण, रक्तदान शिविर तथा निशुल्क नेत्र रोग जांच एवं ऑपरेशन शिविर लगाया जाएगा।

समाजसेवी डॉ. अमन गुप्ता ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। नेत्र रोग जांच शिविर में मरीजों की निशुल्क जांच की जाएगी तथा जरूरतमंद मरीजों के ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक शिरकत करेंगे और शिविर का शुभारंभ करेंगे। समाजसेवी डॉ. अमन गुप्ता ने सभी से शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *