किन्नर समाज भगवानपुर की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया, भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई, श्रद्धालुओं का मन मोह लिया

भगवानपुर। किन्नर समाज भगवानपुर की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में लोगों ने भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और सुख-शांति की कामना की।

इस दौरान भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और प्रसाद ग्रहण किया। विधायक ममता राकेश ने कहा कि श्रीकृष्ण भगवान ही हमें सिखाते हैं कि जीवन कर्म प्रधान है। कहा कि अगर हम कर्मशील हों तो किसी भी देश काल या परिस्थिति में विजयी होते हैं। भागवद गीता में अर्जुन के सामने जब क्या करूं क्या न करूं की स्थिति थी तब श्रीकृष्ण ने ही उन्हें मार्ग दिखाया था। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रतिकूल परिस्थितियों से लडऩा और जीतना सिखाता है।

गुरु मोना किन्नर ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हमें प्रेम, भाईचारे, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। किन्नर समाज भगवानपुर की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी जन्माष्टमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई है। भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर झांकी के माध्यम से लोगों को उनकी लीलाओं और शिक्षाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी लोगों पर बनी रहे और समाज में सुख, शांति, प्रेम एवं आपसी भाईचारा कायम रहे, यही हमारी कामना है। इस मौके पर अंजलि शर्मा, सोनम, नैना, कुभणी. माथुर, सुनिल बंसल, विक्की पंडित, अकुंश पंडित, सभासद अकुंर सिंघल, महिपाल पटवारी, अनुज शर्मा, अमित शर्मा, शुभम शांडिल्य, प्रवीण शर्मा, सौरभ कश्यप, भानू कौशल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *