प्राचीन शिव मंदिर (नंबरदार) शाहपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया, मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, भाजपा नेता वैभव अग्रवाल ने कहा-सभी को श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए

भगवानपुर । प्राचीन शिव मंदिर (नंबरदार) शाहपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि की कामना की।

जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। बच्चों एवं कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री वैभव अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से नई पीढ़ी को हमारी सनातन संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। सभी को श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *