कारगिल विजय दिवस पर याद किए बलिदानी, भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

रुड़की । कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने कारगिल शहीदों का भावपूर्ण समरण किया और जिला संयोजक सैनिक प्रोफेश्ड धर्मवीर शर्मा ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों में पाकिस्तान सेना के दांत खट्टे कर भारतीय सैनिकों ने साहस शौर्य एवं वीरता का परिचय दिया था श्री शर्मा ने कहा कि विगत अनेक अनुभव से यह सिद्ध हो चुका है कि पाकिस्तान धोखेबाज है धोखेबाज है जिस पर कतई विश्वास नहीं किया जा सकता। कारगिल की बर्फीली चोटियों पर कब्जा जमाए बैठी दुश्मन की सेना को मार भगाने में देश के अनेक जवान सैनिक ने मां भारती की रक्षा के लिए अपने आपको नौ छावर कर दिया और कहा कि आज कृतज्ञ राष्ट्र उन वीर शहीदों के प्रति नतमस्तक है। सतीश नेगी ने कहा शहीदों के नाम से सड़क अन्य संस्थाओं का नाम रखा जाना चाहिए । इस अवसर पर ठाकुर चंदन सिंह, सतीश नेगी, बृजेश त्यागी प्रमोद पुंडीर सतीश चंद्र पाल जसवीर सिंह मनीष पाल विनोद त्यागी ठाकुर संजय सिंह सुशील शर्मा विनोद पंडित अनुज शर्मा हरीश कुमार अरुण त्यागी मातबर सिंह रावत आदर्श त्यागी रमेश त्यागी तिलक राज शर्मा राजकुमार पवन विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *