श्री विश्वकर्मा सभा भेल हरिद्वार द्वारा बच्चों के लिए कला, सामान्य ज्ञान एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन
हरिद्वार । श्री विश्वकर्मा सभा, भेल, हरिद्वार द्वारा सभा के स्वर्ण जयंती वर्ष (1976–2026) के अवसर पर आज दिनांक 23 अगस्त 2026, रविवार को सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-04, भेल, हरिद्वार में बच्चों के लिए कला एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तथा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। कला एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने चित्रकला, रंग भरने, हस्तलेखन एवं सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में बालिकाओं एवं महिलाओं ने आकर्षक मेहंदी डिजाइनों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता एवं कला का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की रचनात्मकता, कला-कौशल, स्वच्छता एवं समय पालन को विशेष रूप से महत्व दिया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष धर्मपाल धीमान ने पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए निरंतर ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
सभा के सचिव अमित जांगिड ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनमें रचनात्मकता, ज्ञान एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देना सभा की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ संस्कार एवं सामाजिक सहभागिता से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं एवं अभिभावकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। श्री विश्वकर्मा सभा, भेल, हरिद्वार ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में अशोक धीमान,जितेन्द्र धीमान,रामाशीष विश्वकर्मा,अनूप धीमान,नीरज धीमान,विपिन धीमान,हरिकेश विश्वकर्मा,योगेश धीमान, बाबूराम धीमान,गुरुदत्त,पंकज आदि उपस्थित रहे।





























