भगवानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ का स्वागत
भगवानपुर । पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के भगवानपुर पहुंचने पर भाजपा नेता रचित अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और उनके साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्र के राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. निशंक का आभार व्यक्त करते हुए उनके साथ अपने विचार साझा किए। इस मौके पर भाजपा नेता सुशील पेगोवाल, मोहित यादव, नितीन गोयल, सूरज मिश्रा, निशु प्रजापति, डॉ राजेश सैनी, सुरेन्द्र वर्मा, विशाल गर्ग, शुभम सैनी, धनन्जय सिंघल, कृष्णा अग्रवाल, आशीष त्यागी आदि मौजूद रहे।























