पूर्व मेयर गौरव गोयल ने आसफनगर राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को भेंट की पाठ्य सामग्री
रुड़की । राजकीय प्राथमिक विद्यालय आसफनगर में पूर्व मेयर गौरव गोयल ने विद्यालय के सभी बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की।शिक्षा के प्रति विद्यालय के बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही व्यक्ति के जीवन में अच्छे संस्कार उत्पन्न होते हैं और शिक्षा ऐसी पूंजी है,जो तरक्की और उन्नति के शिखर पर पहुंचा सकती है।उन्होंने बच्चों से मोबाइल की बढ़ती लत तथा कुसंगति से दूर रहकर पुस्तकें व अच्छे साहित्य पढ़ने और नैतिक संस्कारों से जुड़ने का आह्वान किया।
कहा कि बचपन से ही अपने संस्कृति,परंपराओं और धार्मिक मूल्यों का महत्व समझकर आने वाली पीढ़ी तभी संस्कारवान बन सकती है,जब वह अच्छी शिक्षा प्राप्त करेंगे।अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व प्रधान अशोक कुमार,ब्रह्मपाल सिंह तथा मदन सिंह वर्मा ने कहा कि पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में जो कार्य किया जा रहे हैं वह बहुत ही सराहनीय है,वहीं उनका शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित किए जाने का कार्य भी बड़ा प्रशंसनीय है।
प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा कि पूर्व मेयर गौरव गोयल का समाज सेवा के क्षेत्र में किया गया कार्य बहुत सराहनीय है,वह स्कूली बच्चों को लगातार जिस तरस प्रोत्साहित कर रहे हैं,उससे बच्चों में शिक्षा के प्रति जागृति बढ़ती है।इस दौरान क्षेत्र में समाज सेवा के लिए कार्यरत दिव्यांग समाजसेवी मोनू चौधरी को पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर सहायक अध्यापक मनोज कुमार शर्मा व स्वेता शर्मा,तुषार पाल,अनुप्रिया,सुरेश कुमार,सोमपाल एवं जितेंद्र कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

