नवोदय नगर में कई सड़कों का लोकार्पण, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर विधिवत लोकार्पण कर उन्हें क्षेत्रवासियों को समर्पित किया

हरिद्वार / शिवालिक नगर । नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड संख्या-13, नवोदय नगर में विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर विधिवत लोकार्पण कर उन्हें क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इन निर्माण कार्यों में शिवालिक गंगा विहार की गली संख्या-2 की आंतरिक सड़क, गली संख्या-3 एवं 10 की मुख्य व आंतरिक सड़कें, ज्ञान लोक से जंगल की ओर जाने वाली मुख्य सड़क तथा आदर्श कॉलोनी एवं श्रीराम कॉलोनी की सड़कें शामिल हैं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विकास कार्यों की सार्थकता तभी है, जब उनका सीधा लाभ आम नागरिकों को मिले और लोगों के दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आए।

उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण आधार होती हैं। बेहतर सड़कें न केवल आवागमन को सुगम बनाती हैं, बल्कि क्षेत्र की सुंदरता, सुविधा और विकास को भी नई दिशा देती हैं। नवोदय नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण स्थानीय निवासियों की आवश्यकताओं और जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कराया गया है। नगर पालिका का प्रयास है कि क्षेत्र का कोई भी वार्ड विकास की मुख्यधारा से अछूता न रहे। सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।

राजीव शर्मा ने आगे कहा कि क्षेत्रवासियों का विश्वास, सहयोग और स्नेह ही उन्हें जनसेवा के कार्यों के लिए निरंतर प्रेरित करता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनभावनाओं और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप शिवालिक नगर को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित एवं विकसित नगर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रहेंगे।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सभासद दीपक नौटियाल एवं अवधेश राय, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, पार्टी पदाधिकारी, श्वेता सिंह, प्रदीप चंदेल, मुकेश रावत, बागेश्वरी बग्गा, दीपा सिंह, गौरव गुर्जर, वेदांत चौहान, नीरज प्रेमी, जटाशंकर श्रीवास्तव, रणविजय पांडे, निलम रावत, मनीष चौहान,ममता,नेहा, ज्योति, कुसुम, निर्मला, हेमा, सरिता, रितु,उषा, अलका, अर्चना, गीता, कविता,रोशनी, काजल, आरोही,अंजना, संगीता,किरण, नव्या,हेमचंद्र मलकानी,विजय उपाध्याय, सुरेश चंद जोशी,प्रीति चौहान, विक्रम पुंडीर, अभिषेक, अंकित गुर्जर, राहुल गुर्जर, राहुल शर्मा जी,अजय पाल, हुकुम चन्द कोशिक, अभिषेक शर्मा
कार्यकर्ता बंधु तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *