हरिद्वार में दर्जनों कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में ली भाजपा की सदस्यता, कहा पीएम मोदी की राष्ट्रनीति से प्रभावित हैं देशवासी

हरिद्वार । कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि आलोक शर्मा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विमल त्यागी के नेतृत्व में एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के विकास कार्यों से प्रेरित होकर वार्ड 6 कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष राजदीप बहुगुणा एवं कांग्रेस ब्लाक सचिव राहुल पाठक,सागर पांडे ,रोहित पांडे ,कौशल पांडे ,अजय पांडे जितेंद्र , मनोज गुप्ता, ने बहुत खुशी और उल्लास से बीजेपी का दामन थामा। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर अनेक युवा भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं निश्चित ही पार्टी में उनका पूरा सम्मान किया जाएगा और उनके उत्साह और पूजा को पार्टी हित में राष्ट्रहित में लगाकर भारत मां को परम वैभव तक पहुंचाया जाएगा उन्होंने पार्टी में शामिल हुए सभी युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने जो विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर किया है उस पर भी हमेशा खरा उतरने का प्रयास करेंगे सदैव उनके सुख-दुख में खड़े रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *