रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने सुभाष नगर और जगजीतपुर के वार्ड नंबर 57 में सड़क का लोकार्पण किया, कहा तेजी से कराए जा रहे हैं विकास कार्य

रानीपुर । रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने अपने विधानसभा क्षेत्र के जगजीतपुर वार्ड नंबर 57 एवं सुभाष नगर में वार्ड नंबर 10 सड़कों और नालियों का निर्माण कार्य शुरू करवाया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा किस सभी क्षेत्रों में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे साथ ही पूरी विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़कों एवं गली मोहल्लों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। इस अवसर पर बहादराबाद मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद नरेंद्र राणा मंडल अध्यक्ष शिवालिक नगर डॉक्टर अमरीश शर्मा पार्षद मनोज परआलिया सभासद राधेश्याम , चमन चौहान,उमेश पाठक, पवनदीप , शशिभूषण चौधरी, अनिल राणा,रेखा शर्मा, लक्षमी नेगी,अशोक चौहान ,सचिन सैनी, गौरव कपिल, ऋषभ शर्मा,रमेश पाठक,आत्मा सिंह,आदित्य, रोहन,प्रिंस,विजय,आदि वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *