कायाकल्प योग ट्रस्ट की ओर से हवन-यज्ञ का आयोजन, शांति एवं कोरोना मुक्ति की प्रार्थना की

रुड़की । कायाकल्प योग ट्रस्ट की ओर से हरिद्वार रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में शांति एवं कोरोना मुक्ति के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया।पंडित विवेक पांडे ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण से हवन-यज्ञ संपन्न कराया। उन्होंने शांति पाठ कर विश्व से कोरोना मुक्ति के लिए प्रभु से प्रार्थना की।कार्यक्रम में पहुंचे मेयर गौरव गोयल ने भी यज्ञ में अपनी आहुति दी तथा ईश्वर से कामना की,कि शीघ्र कोरोना महामारी से मुक्ति मिले और शांति स्थापित हो। ट्रस्ट के अध्यक्ष तिलकराम चौहान ने भी शांति एवं कोरोना से मुक्ति हेतु यज्ञ में अपनी आहुति देते हुए समृद्ध राष्ट्र तथा तरक्की व उन्नति की कामना की।इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव ललित कोठारी,उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार,डॉ.सुजीत शर्मा,सह सचिव कलीराम भट्ट, कोषाध्यक्ष वीर प्रताप चौहान,प्रधान जितेंद्र कुमार,नितिन गर्ग,लता पांडे,शुभम चौधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *