भूमा पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज ने कोरोना काल में किए गए नगर निगम के कार्यों को सराहा, मेयर गौरव गोयल को दिया आर्शीवाद

रुड़की । भूमा पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज ने नगर निगम कार्यालय में मेयर गौरव गोयल को आशीर्वाद देकर कहा कि रुड़की नगर निगम ने कोरोना काल में सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि रुड़की, हरिद्वार का प्रवेश द्वार है। वह अपने स्तर से प्रयास करेंगे कि रुड़की को भी कुंभ क्षेत्र में शामिल किया जाए। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि संतों के आशीर्वाद से उन्होंने सतकर्म करते रहने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, अवनीश त्यागी, अनूप शर्मा, ललित वालिया, मंगू कश्यप, मोहम्मद मुस्तकीम, आलोक सैनी, विनीत पुरी, मनोज जैन, नीरज अग्रवाल, इमरान देशभक्त आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *