मेयर गौरव गोयल ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कोरोना योद्धा के रूप में किया सम्मान, कहा कोरोना महामारी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का विशेष योगदान
रुड़की । मेयर गौरव गोयल ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कोरोना योद्धा के रूप में सम्मान करते हुए कहा कि कोरोना महामारी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का भी विशेष योगदान रहा है। एक और जहां डॉक्टर्स,पुलिस-प्रशासन, स्वच्छता कर्मियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं ने इस महामारी में अपना जो योगदान दिया है,वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग भी किसी से कम नहीं है।ऐसे में इन महिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान करना आवश्यक हो जाता है।मेयर गौरव गोयल द्वारा दर्जनों महिलाओं को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। सुपरवाइजर रिचा गर्ग, अलका सैनी,बबीता रानी, उषा रानी,साइना,उषा, मोहिनी,रितु,रोमी,सोनिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।





























