पेड़ पौधे हमारी प्रकृति के मूलाधार, पर्यावरण संरक्षण में इनका विशेष महत्व: सुभाष सैनी, लोजमो युवा मोर्चा ने सलेमपुर राजपूतान में किया वृक्षारोपण

रुड़की । लोजमो युवा मोर्चा रुड़की की ओर से अनवरत चलाए जा रहे स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत आज दोपहर वार्ड नंबर 23 सलेमपुर राजपूतान में युवा मोर्चा द्वारा भूमिया खेड़ा मंदिर के परिसर में वृक्षारोपण किया गया। लोजमो संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि पेड़ पौधे हमारी प्रकृति के मूलाधार हैं। पर्यावरण संरक्षण में इनका विशेष महत्व है। युवाओं का प्रकृति व संस्कृति से जुड़ना अत्यंत जरूरी है ।‌उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि युवा मोर्चा के इस अभियान के साथ जुड़कर युवा जहां पर्यावरण संरक्षण में बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है, वहीं नशे की आदतों से भी दूर हो रहा है। युवा मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र राणा ने हर वार्ड ,हर गांव के हर जाति धर्म से जुड़े युवाओं का आह्वान किया कि वे लोजमो युवा मोर्चा से जुड़ कर इस अभियान की सफलता में अपनी सक्रिय सहभागिता करें। लोजमो संयोजक सुभाष सैनी ने सभी युवा पदाधिकारियों को अभियान को सफल बनाने के प्रति संकल्प दिलाया । इस मौके पर वार्ड 23 के युवा मोर्चा अध्यक्ष हर्ष पाल, विनीत सैनी, शिवम पाल, शिवचंद रामपाल, सचिन कटारिया, रामकुमार सैनी, राजेंद्र सैनी, अरुण सैनी, शेखर सैनी, आदित्य सैनी, मनोज सैनी, सोनू सैनी, विनीत सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *