विद्यालयों में चला डेंगू जागरुकता अभियान, प्रतिदिन कराया जा रहा हैं डेंगू की दवाई का छिड़काव, डेंगू हंटर्स टीम ने 18 जगहों पर किया विजिट

रुड़की । मेयर गौरव गोयल, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा व सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट द्वारा रुड़की नगर निगम क्षेत्र में डेंगू की दवाई का छिड़काव प्रतिदिन कराया जा रहा है।नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशानुसार नगर निगम रुड़की के सफाई निरीक्षक मृदुल कुमार के नेतृत्व में डेंगू हंटर्स टीम द्वारा विद्यालयों में डेंगू का लारवा ढूंढा गया,साथ ही डेंगू जागरूकता अभियान भी चलाया गया। डेंगू हंटर्स टीम द्वारा आज 18 स्थानों पर विजिट किया गया,जिनमें से 1 स्थानों पर डेंगू का लारवा पाया गया,जिसको निगम की टीम द्वारा नष्ट कर दिया गया।टीम द्वारा विद्यालय प्रबंधक को डेंगू से बचाव के तरीके समझाए गए,जैसे कि टायर्स में पानी को एकत्र ना होने दें,बिल्डिंगों की छतों पर पानी एकत्र ना होने दे,गमलों का पानी साप्ताहिक तौर पर बदलने आदि।डेंगू से बचने का एकमात्र उपाय सतर्कता है।सतर्क रहें,आसपास पानी को एकत्र ना होने दें और अपने व अपने परिवार की रक्षा डेंगू से करें।नगर निगम की टीम में सूर्या मोहन, विशाल,अभिनव,अर्पित, मुकेश,कपिल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *