प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में एक मजबूत, सुरक्षित और विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई: देवी सिंह राणा, भगवानपुर ग्रामीण मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया पीएम का जन्मदिन, की दीर्घायु की कामना

भगवानपुर । भगवानपुर भाजपा ग्रामीण मंडल में कार्यकतार्ओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का 70वां जन्‍मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में एक मजबूत, सुरक्षित और विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा है। हर देशवासी इस लड़ाई में अपना योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना को मात देकर देश विजयी होगा। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चंदन त्यागी, डॉक्टर रामपाल सिंह, शिवकुमार प्रधान,तेजपाल सिंह,ओमपाल सिंह,मास्टर सत्यपाल, राजकुमार क्साना,मदन सिंह, सोमपाल सिंह, मास्टर राजेश त्यागी, कार्तिक चौधरी, साकिर अली, फुरकान अहमद, सादिक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *