मंगलोर कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो वाहन चोर गिरफ्तार, 12 मोटरसाइकिल बरामद

मंगलौर । विगत कई दिनों से जनपद हरिद्वार के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो में हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं एवं इस गैंग को पकड़ने व मोटरसाइकिलों की बरामदगी हेतु एसएसपी हरिद्वार महोदय के आदेश व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व सीओ मंगलौर के निर्देशन में थाना मंगलौर पुलिस की टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा झबरेडा तिराहे से दो वाहन चोर बिट्टू पुत्र मोहर सिंह उर्फ कल्लू निवासी जटोली सरोला दामोदरपुर देवबंद सहारनपुर व निपुल उर्फ छोटा पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम ब्रहमपुरजट्ट मंगलौर हरिद्वार को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया जिनसे पूछताछ की गई तो चोरो द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा रुड़की, गंगनहर, बहादराबाद, पथरी, मंगलौर, पुरकाजी, ननौता, देवबन्द आदि स्थानो से काफी मोटर साइकिले चोरी की है तथा उनका साथी देवेन्द्र शर्मा निवासी जटौली जटोला दामोदरपुर देवबंद सहारनपुर मोटर साइकिलो के फर्जी कागजात तैयार करता है तथा उसके बाद हम मोटर साईकिलो को अच्छे दामो में देच देते है। अभियुक्तों द्वारा बताए गए विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 12 मोटरसाइकिलें बरामद की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *