पीएम जिस दिशा में देश को ले जाना चाहते हैं, हम सब कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से उनके साथ खड़े रहकर कार्य करने का काम करेंगे: प्रदीप बत्रा, शहर विधायक ने दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए

रुड़की । शहर विधायक प्रदीप बत्रा के कैनाल रोड स्थित कैम्प कार्यालय पर दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए गए। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को इस बार सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।इसी के तहत दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, कृत्रिम अंग एवं विभिन्न उपकरण वितरित किए गए। इसके अलावा भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जनपद में विभिन्न स्थानों पर फल वितरित किए।भाजपा शहर विधायक प्रदीप बत्रा के बायाँ नहर किनारे स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में 70 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, कान की मशीन, बैसाखी, इत्यादि उपकरण वितरित किए गए।इस अवसर पर शहर विधायक बत्रा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया है। इस अवसर पर कार्यकर्ता के द्वारा दिव्यांगों को कृत्रिम अंग और फल वितरित किए गए। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर आगे भी इसी तरह से सेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। शहर के विकास के साथ-साथ गरीब उत्थान, डेंगू उन्मूलन कोरोना महामारी को नष्ट करने के लिए प्रभावी ढंग से प्रयास होंगे। वहीं समाजसेविका मनीषा बत्रा द्वारा भी बच्चों के लिए पोषण किट,मास्क,दस्ताने आदि जरूरी सामान का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच स्वच्छ राजनीतिक के साथ-साथ सामाजिक सेवा भी है। शहर विधायक बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री जिस दिशा में देश को ले जाना चाहते हैं, हम सब कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से उनके साथ खड़े रहकर कार्य करने का काम करेंगे। यह पूरा सेवा सप्ताह में भाजपा द्वारा कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पौधारोपण करना,स्वछता अभियान चलाना, कुष्ठ आश्रम में सेवा करना तथा दिव्यांग भाई बहन को उपकरण वितरण करना, पौधारोपण शामिल है। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के ज़िलाध्यक्ष डाक्टर जयपाल चौहान, भाजपा ज़िला महामंत्री आदेश सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीन संधु, अभिषेक चंद्रा, संजय सिंह, संजीव कक्कड़, अभिषेक संगल, प्रमोद सैनी, संजय सैनी, मोहित सैनी, राहुल, भूपेंदर पाल, अंकित कालरा, केपी सिंह, विरेंदर कुमार, संजीव तोमर, अनीश, प्रवेश प्रिया, अश्वनी, प्रीति गुप्ता, रीमा बंसल, पार्षद डिम्पल सैनी, संजय कश्यप, डा० टेकवल्लभ, भारत कपूर, नवीन गुलाटी, सुबोध चौधरी, राजन गोयल, आकाश अग्रवाल, हर्षित गुप्ता, हेमा चौधरी, सावित्री मंगला, मोहित राष्ट्रवादी, प्रमोद सैनी, अमित चौहान, ठाकुर जगबीर सिंह, तरुण आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने शहर विधायक प्रदीप बत्रा की तारीफ की और कहा है कि उनके द्वारा सेवा सप्ताह के दौरान बहुत अच्छे ढंग से सेवा के कार्य कराए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *