अधिवक्ता एसोसिएशन भगवानपुर के वार्षिक चुनाव को दिया अंतिम रूप, 22 सितंबर को होगा मतदान, कोविड-19 के नियम होंगे लागू, बिना मास्क के नहीं डाले जाएंगे वोट

भगवानपुर । अधिवक्ता एसोसिएशन भगवानपुर के वार्षिक चुनाव को चुनाव अधिकारियों द्वारा अंतिम रूप दिया गया जिसमें कल 22 सितंबर को सुबह 11:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक वोटिंग होगी ओर 3:30 बजे के बाद वोटो की गिनती होगी। यह जानकारी चुनाव अधिकारी अनुभव एडवोकेट ने दी जिन्होंने कहा चुनाव पूरी पारदर्शिता अपनाई जाएगी ओर कहा बिना मास्क पहने अधिवक्ता को वोट नही डालने दिया जाएगा और सोशल डिस्टनसिंग का भी अधिवक्ताओ को ध्यान रखना होगा।इस अवसर पर चुनाव अधिकारी एडवोकेट नरपाल आर्य , सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट जितेंद्र सैनी , एडवोकेट हंसराज सैनी,एडवोकेट शिसुपाल, एडवोकेट संजीव वर्मा, एडवोकेट सुनील प्रालिया, एडवोकेट पलटू राम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *