इकबालपुर शुगर मिल ने 31मार्च तक का भुगतान किया, मिल महाप्रबंधक ने बताया गत वर्ष का रुका गन्ना भुगतान की 7.44 करोड़ रुपये की एडवाइज भेज दी गई

रुड़की । इकबालपुर शुगर मिल ने गत वर्ष के बकाये गन्ना भुगतान की 31 मार्च तक की एडवाइज गन्ना समिति को भेज दी है। इससे किसानों के खाते में कुछ ही दिन में 7.44 करोड़ रुपये चले जाएंगे। शुगर मिल ने सन पिछले साल आपूर्ति हुए गन्ने का भुगतान 20 मार्च तक का कर रखा था। मिल महाप्रबंधक सुरेश शर्मा ने बताया कि गत वर्ष का रुका गन्ना भुगतान की 7.44 करोड़ रुपये की एडवाइज भेज दी गई है। इससे गत वर्ष का 31 मार्च का किसानों का गन्ना भुगतान हो जाएगा। बचा भुगतान जल्दी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *