महर्षि वाल्मीकि का जीवन दर्शन हम सब के लिए आदर्श: सुबोध राकेश, खजूरी गांव में धूमधाम से मनाई गई भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती

भगवानपुर । क्षेत्र के खजूरी गांव में महाकाव्य रामायण के रचयिता भगवान महर्षि वाल्मीकि की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुबोध राकेश रहें। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुबोध राकेश ने कहा है कि ‘रामायण’ के रचयिता : महर्षि वाल्मीकि को प्राचीन वैदिक काल के महान ऋषियों कि श्रेणी में प्रमुख स्थान प्राप्त है। वह संस्कृत भाषा के आदि कवि और हिन्दुओं के आदि काव्य ‘रामायण’ के रचयिता के रूप में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कहा है कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन दर्शन हम सब के लिए आदर्श है। उन्होंने आयोजकों और सहयोगियों की सराहना की। इस मौके पर नितिन त्यागी,कुलबीर चेयरमैन,अर्जुन मुखिया,हिमांशु कुमार,रविंद्र चौधरी,मदनलाल, संदीप तलवार, मंगता, मदन बाल्मीकि,आकाश तलवार, मदन त्यागी,रितेश,गोविंद मास्टर, शुभम कुमार,राहुल,सचिन, लोकेश,मेनपाल सिंह, नितिन पुंडीर, बबलू मास्टर उर्फ ब्रह्मपाल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *