भारतीय किसान यूनियन अंबावत के कार्यकर्ता पहुंचे दिल्ली, प्रदेश अध्यक्ष विकास सैनी बोले, पुलिस-प्रशासन ने किसान की आवाज दबाने का प्रयास किया

रुड़की । भारतीय किसान यूनियन अंबावत के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह सैनी, जिला अध्यक्ष चौधरी सागर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ चिल्ला बॉर्डर नोएडा पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता के आह्वान पर किसानों के समर्थन में वह दिल्ली गए। विकास सिंह सैनी ने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन ने किसान की आवाज दबाने का प्रयास किया। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं के साथ हिरासत में लेकर गौतमबुध नगर सूरजपुर पुलिस लाइन में चार घंटे बिठाकर रखा। कहा कि पुलिस लाइन में किसान मांग के समर्थन में नारेबाजी करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *