क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं: ममता राकेश, भगवानपुर विधायक ने खेलपुर गांव में किया सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन

भगवानपुर । भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने गांव खेलपुर में सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया है। इस दौरान ग्रामवासियों ने विधायक ममता राकेश का आभार व्यक्त किया है। शुक्रवार को भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने फीता काटकर सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन करते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास के कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में किए वायदे किये हैं वो सभी कार्य पूर्ण किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा के लोगों की समस्या का तत्काल से समाधान हो रहा है। हाल ही में कुछ गांवों की जलभराव की समस्या थी उनके लिए अधिकारियों को उचित व्यवस्था करने के निर्देश दे दिए हैं। कुछ का समाधान भी किया जा चुका है। इस मौके अशरफ डायरेक्टर, अमित कुमार, महावीर, शिवकुमार, मौहम्मद हारून, इस्लाम, मुस्तकिम, भूरा, नौमान, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *