किसानोें की सच्ची हितैषी कांग्रेस ही है, पार्टी ने अपने कार्यकाल में हमेशा किसानोें के हित में काम किया: सेठपाल परमार, किसान कांग्रेस भगवानपुर ब्लाक अध्यक्ष पर फहीम को नियुक्त किया गया

भगवानपुर । जिला किसान कांग्रेस कमेटी रुड़की ग्रामीण के जिला अध्यक्ष चौ. सेठपाल परमार के गणेशपुर स्थित आवास पर मीटिंग की गई। सेठपाल परमार ने कहा कि देश का अन्नदाता आज अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर पड़ा हुआ है। केंद्र सरकार के द्वारा किसान विरोधी तीन बिल अध्यादेश लाकर देश के किसानों को गुलाम बनाने के लिए निजी करण का रास्ता अपनाया गया है। साथ ही मोहम्मद फहीम को ब्लॉक अध्यक्ष भगवानपुर नियुक्त किया गया। मोहम्मद फहीम ने कहा की हम किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और किसानों पर अत्याचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर हरीश रावत यूथ बिग्रेड के विधानसभा अध्यक्ष भगवानपुर मोहम्मद मुनव्वर, जिला महामंत्री भागमल कश्यप, गढ़वाल मंडल सचिव रवि प्रकाश, आदिल प्रधान , संदीप कुमार, सुंदर माजरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *