शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया, कहा अतिक्रमण को रोकने में पालिका का सहयोग करें, व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण शीघ्र होगा
शिवालिक नगर । शिवालिकनगर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शिवालिकनगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। चेयरमैन राजीव शर्मा ने शिवालिकनगर क्षेत्र के अंतर्गत सुरक्षा की दृष्टि से कैमरे लगाने के पॉइंट व पथ प्रकाश की सुचारू व्यवस्था के लिए हाई मास्क लाइट की आवश्यकता क्षेत्र में किस जगह पर है और क्षेत्र में किस जगह पर अंधेरा ज्यादा है और कहां पर लाइट की व्यवस्था नहीं है ऐसी जगहों का चिन्हिकरण किया। ताकि वहां पर जल्द ही पथ प्रकाश की व्यवस्था सुचारू की जा सके। चेयरमैन राजीव शर्मा ने कहा कि आज शिवालिकनगर में व्यापारियों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के लिए क्षेत्र का भ्रमण किया। ताकि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जा सके। अतिक्रमण के विषय में भी व्यापारी भाइयों के साथ चर्चा की गई। और कहा कि सभी व्यापारी दुकानों के आगे अतिक्रमण ना करें और अतिक्रमण हटाने में अपना सहयोग करें। इस दौरान शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील शर्मा डिंपी, व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, देवेंद्र चौहान, आशीष रस्तोगी, अंशुल शर्मा, तनुज अग्रवाल, शशि भूषण पांडे, जान मोहम्मद अंसारी, गौरव रस्तोगी, रतीभान सैनी, इंद्रजीत सिंह व अजय अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।


