मुंडलाना गांव में रात में 10 किसानों के नलकूप से उपकरण चोरी, किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग, पुलिस द्वारा एक भी घटना का खुलासा न होने से चोरों के बुलंद है हौसले

मंगलौर । मंगलोर क्षेत्र के गांव मुंडलाना में चोरों ने रात्रि के समय किसानों के लगभग 10 ट्यूबवैलो से मोटर केवल, स्टार्टर, ऑपरेटर, कट आउट, आदि समान चुरा लिया है। जिसकी तहरीर किसानों द्वारा पुलिस को दी हैं। पुलिस द्वारा कार्यवाही की बात कही गई हैं चोरी से किसानों को काफी चूना लगा है। किसान पहले ही आर्थिक तंगी झेल रहे है, जहाँ पुलिस ने कार्यवाही की बात की हैं किसानों मे भारी रोष है। तहरीर देने वालों में किसान राजवीर सिंह, संदीप कुमार,मुबारिक अली,शिवकुमार, कुलदीप, सुरेंद्र,संतोष, बबलू आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *