भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के नींव हैं: डाक्टर जयपाल सिंह चौहान, भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया

हरिद्वार । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय हरिद्वार पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा एक बैठक आहूत की गई। जिसमें नवनियुक्त जिला पदाधिकारीयो, नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया गया तथा प्रदेश पदाधिकारियों किसान मोर्चा का शॉल उड़ाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी डॉ जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि हमारी पार्टी की नींव में अनेकों नायाब हीरे लगे हुए हैं और बहुत लोगों का संघर्ष और बलिदान है इसी के दम पर आज पूरी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी है।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (किसान मोर्चा )के जिला अध्यक्ष निपेंद्र सिंह ने कहा की नवनियुक्त जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष किसानों के बीच में जाकर पार्टी की रीति नीति से किसानों को अवगत कराएं व किसानों के तीनों बिलों की उपलब्धियां किसानों के बीच में लेकर जाएं जिससे कि पार्टी के बारे में व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर विराम लग सके। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री योगेश चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषिपाल बालियान,प्रदेश मंत्री सूर्यवीर मलिक, देशपाल रोड,लव शर्मा, धर्मेंद्र चौहान, सतविंदर प्रधान, जिला उपाध्यक्ष ,जिला मंत्री व किसान मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *