मेहवड़ में हुई बाइक लूट का पुलिस ने किया खुलासा, बाइक और मोबाइल,आधार कार्ड बरामद, एसपी देहात ने किया खुलासा

रुड़की । थाना कलियर क्षेत्र मेहवड़ कलां में गत दिवस हुई बाइक लूट की घटना का आज सिविल लाइन कोतवाली में एसपी देहात परमिंदर सिंह डोभाल द्वारा खुलासा किया गया। कोतवाली सिविल लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से रुड़की कोतवाली क्षेत्र तथा कलियर थाना क्षेत्र में लूटपाट की घटनाएं लगातार हो रही थीं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कलियर थाना अध्यक्ष तथा एसओजी प्रभारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया,जिसमें 2 जनवरी को स्थानीय पुलिस और एसओजी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को मेहवड़ के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से गत 29 जनवरी को मेहवड़ के पास से लूटी गई बाइक और मोबाइल,आधार कार्ड आदि भी बरामद किया गया।उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने चाकू के बल पर रात में अंधेरे का लाभ उठाते हुए लोगों से लूटपाट की थी।पकड़े गए आरोपियों में रोहित पुत्र महिपाल निवासी वर्ल्ड बैंक कॉलोनी,महफूज पुत्र महबूब निवासी बाजूहेडी तथा जुनेद पुत्र इरशाद निवासी मेहवड़कला बताया गया है।पुलिस थानाध्यक्ष जगमोहन रमोला,उपनिरीक्षक गिरीश चंद,यशवंत,कांस्टेबल श्रीकांत,सुरजीत सिंह, हनीफ,पप्पू कश्यप,देवी प्रसाद उपरेती आदि शामिल रहे।इस अवसर पर सीओ रुड़की बहादुर सिंह चौहान तथा कोतवाली प्रभारी राजेश शाह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *