उत्तम चीनी मिल लिब्बरहेड़ी ने 20 जनवरी 2021 तक का गन्ने का भुगतान किया, करीब नौ करोड़ दो लाख रुपए समिति को भेजे
रुड़की । उत्तम चीनी मिल लिब्बरहेड़ी द्वारा वर्तमान पेराई सत्र का 11 जनवरी 2021से 20 जनवरी 2021 तक का गन्ने का 10 दिन का भुगतान लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति के खाते में भेज दिया गया, लिब्बरहेड़ी सहकारी गन्ना विकास समिति चेयरमैन रेनू रानी ने बताया कि मिल द्वारा 10 दिन का गन्ने का भुगतान(9,02,54,126) नौ करोड़ दो लाख चोव्वन हजार एक सौ छब्बीस रूपये प्राप्त हो चुका है, समिति के सचिव मौo अनीस ने बताया उक्त भुगतान शीघ्र सम्बंधित किसानों के खातों में भेज दिया जाएगा।



